देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के टेहुनियां गांव में कुंडा पुलिस ने छापेमारी कर खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह की टीम पर पथराव मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छापेमारी टीम पर हमला, गाड़ी चालक की सोने की चेन छीनने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के अलावे अन्य आरोप है। गिरफ्तार आरोपी टेहुनियां गांव निवासी भवेश कुमार यादव है। सूत्रों के अनुसार एक माह पहले आरोपी ने आने कई साथियों के साथ मिलकर खान निरीक्षक की गाड़ी पर हमला किया था। साथ में बालू लदी गाड़ी छुड़ा ली थी। साथ ही खान निरीक्षक की गाड़ी पर पथराव करते हुए चालक के गले में पहने सोने की चेन छीन ली थी। गिरफ्तार आरोपी भवेश कुमार यादव की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद पूछताछ की गयी। उसके बाद अन्य आरोपियों का सत्यपन किया गया। उसके बाद न्यायालय में पेश किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.