मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- बिहार में बालू माफिया से पुलिस की सांठ गांठ का मामला मुजफ्फरपुर से आया है। एक बालू लदे ट्रक को खनन विभाग के इंस्पेक्टर ने पकड़ कर 8 लाख का जुर्माना ठोक दिया। लेकिन जिस थाने में गाड़ी को जब्त कराया गया उसके थानेदार माफिया से डीलिंग में लग गए। मोबाइल पर मुंशी और कारोबारी की बात का ऑडियो सामने आने के बाद पूरा मामला पकड़ में आ गया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है जिसमें डीएसपी और एसडीएम शामिल हैं। भेद खुल जाने से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अवैध बालू लदे वाहन को एक माह तक थाने में रखकर उसे मुक्त करने के लिए बालू माफियाओं से थानेदार सौदेबाजी करते रहे। जब्त बालू लदे वाहन को छोड़ने की सौदेबाजी का ऑडियो वायरल हुआ तो थानेदार ने 13 मार्च को एफआईआर दर्ज की। उक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.