हरिद्वार, मार्च 12 -- उत्तराखंड में मामूली बातों को लेकर कई मामलों में विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी का सात जन्म का रिश्ता टूटने लगा है। यहां तक की तलाक की नौबत तक आ जा रही है। सामान्य बात पर घर की दहलीज में शुरू होने वाले विवाद फिर इतना बढ़ रहे हैं कि कोतवाली-थानों तक बात पहुंच रही है। यही नहीं, लड़ाई शादी के कम ज्यादा दहेज लाने तक भी पहुंच जाती है। तीन साल में थानों में दर्ज हुए 576 मुकदमे दंपतियों के बीच झगड़ों की बात को तस्दीक कर रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2022 से लेकर 2024 दिसंबर तक कुल 576 दहेज उत्पीड़न के मुकदमें दर्ज किए गए। पुलिस ने 351 मामलों में कार्रवाई पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। 116 मुकदमों में से कुछ ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया तो कुछ मामले फर्जी निकलने पर पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.