रांची, मार्च 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिनू में शनिवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक गुट के चंदन सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि चंदन अपने कुछ दोस्तों के साथ हिनू में होली मना रहे थे। किसी बात को लेकर चंदन के साथ दोस्तों का विवाद हुआ। इसके बाद दोस्तों ने चंदन को पत्थर मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चंदन को आनन-फानन में अस्पताल ले गई। चंदन के बयान पर तीन नामजद और आधा दर्जन अध्यक्ष के विरूद्ध डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.