कौशाम्बी, मार्च 3 -- कौशाम्बी कोतवाली के बड़ा गढ़वा में रविवार की रात खाने को लेकर घराती-बाराती भिड़ गए। जमकर नोकझोंक हो गई। इससे नाराज दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया था। रात भर पंचायत चली। पुलिस ने किसी तरह समझौता कराया, तब जाकर सोमवार को मंदिर में शादी कराई गई। बड़ा गढ़वा निवासी देवनाथ की बेटी अंतिमा की शादी रविवार को होनी थी। चित्रकूट के मऊ के शेषा गांव से बारात आई थी। दूल्हा कमलेश बारात लेकर दरवाजे पर पहुंचा। द्वारचार के बाद खाने को लेकर घरातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। जमकर कहासुनी हुई। बारात में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। अभद्रता से नाराज दूल्हा रात में बारात लेकर वापस चला गया था। बारात वापस जाने पर कन्या पक्ष कौशाम्बी थाने पहुंच गया और वर पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। थाने में घंटों ...