अलीगढ़, अक्टूबर 29 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट पर सोमवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। खाने के 20 रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। थाने में भी दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जेल रोड वैष्णों मैनोर अपार्टमेंट निवासी भाजयुमो कार्यकर्ता सोमवार देर रात अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने दोदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट गए थे। खाना खाने के बाद 520 रुपए का बिल आया। इस पर उन्होंने 500 रुपए दे दिए और चलने लगे। इस पर रेस्टोरेंट मालिक ने बकाया 20 रुपए मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों को पीट दिया। बाद ...