फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने के रुपयों के लेनदेन को लेकर मैनेजर तथा ग्राहकों में मारपीट हो गई। मारपीट से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। स्टेशन रोड स्थित कृष्णा फूड कार्नर पर बुधवार की रात कुछ लोग खाने के लिए आए थे। खाने के बाद पैसों को लेकर रेस्टोरेंट मैनेजर तथा ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। उन लोगों में गाली गलौज होने लगी। काउंटर पर पेमेंट कर लोग जाने लगे। उसी दौरान रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मारपीट के मामले में रिन्कू पुत्र सोवरन सिंह निवासी भगवाननगर थाना उत्तर, पवन पुत्र जयवीर निवासी रामपुर थाना एका, अर्पित पुत्र लोकेश कुमार निवासी आर्यनगर थाना उत्तर तथा हिमांशु पुत्र प्रवीन निवासी लोहिया नगर थाना उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.