एटा, मार्च 31 -- थाना मलावन के गांव पुरा निवासी इन्द्ररत्न ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि राज मिस्त्री का काम करते है। कुछ दिन पहले काम करने के बाद घर पर आया। खाना मांगने पर पत्नी अनीता देवी, दो बच्चें ने हमला कर दिया। लोहे के पाइप से तीनों ने पिटाई कर दी। जिससे पैर, हाथ में काफी चोट आई है। हमले में हाथ की हडडी भी टूट गई है। जानकारी पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में जानकारी ली है। मलावन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.