आरा, दिसम्बर 3 -- -आरा सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में बुधवार की शाम तोड़ा दम -ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में 27 नवंबर को हुई थी घटना आरा, हि.सं.। सीमावर्ती बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान आरा के सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में बुधवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत महिला बक्सर जिले के ब्रह्मपुर गांव निवासी स्व. नागेंद्र प्रसाद की 52 वर्षीया पत्नी गीता देवी थी। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर की सुबह वे गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। उसी दौरान आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। उसी दौरान बुधवार की शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन उनके शव को वापस गांव ले...