समस्तीपुर, सितम्बर 12 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गयी। इसमें तीन घर जलकर राख हो गये वहीं एक दंपति झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भादोघाट वार्ड पांच में गुरुवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से पहले एक घर में आग लगी। इस घटना में बबलू कुमार चौधरी एवं उनकी पत्नी रूबी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद आग की लपट ने अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। हालांकि स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबु पाया गया। अगलगी में करीब दस लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। वहीं इस घटना में तीन बकरी, दो बाइक एवं किराना दुकान के सभी समान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों का कहना था कि थाना को सूचना देने के बाद भी अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.