फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से चार बच्चे झुलस गए। उन्हें उपचार को अस्पताल लाया है। मालवीय नगर निवासी धर्मेंद्र के यहां शुक्रवार की देर शाम खाना बन रहा था। उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में चीखपुकार मच गई। पता चलते ही पड़ोस के लोग भी वहा पर आ गए। लोगो ने अपने संसाधनों से काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को घटना के बारे में बताया। दमकल पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग से वहा खाना खा रही अनन्या 15 वर्ष, सूरज उम्र लगभग 12 वर्ष तथा काजल 10 वर्ष हिमांशु 7 वर्ष झुलस गए। जिसमें हिमांशु 70 से 80 प्रतिशत झुलस गया। उनकी हालत देख सभी लोग घबरा गए। आनन फानन में परिवार के चारों घायलों को उपचार के जिला अस्पताल लेकर आए। चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.