बदायूं, जुलाई 13 -- कुंवरगांव, संवाददाता। क्षेत्र के गांव अहरुईया में महिला की करंट से मौत हो गई। महिला रसोईघर में काम कर रही थी। अचानक रसोईघर में खड़े लोहे के पाइप में उतरे करंट ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। बदायूं उपचार को ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। गांव निवासी राजकुमार की पत्नी सुनीता उम्र 45 वर्ष शनिवार को दोपहर में घर की रसोई में खाना पका रही थीं। इसी दौरान रसोई में खड़े पाइप में किसी तरह करंट आ गया। पाइप में छत से गुजर रही बिजली की लाइन टच होने से करंट आया था। करंट लगते ही महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घर के सदस्य तुरंत महिला को उपचार के लिए बदायूं लेकर जा रहे थे। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के महिला के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला की मौत से उसके परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.