पीलीभीत, फरवरी 1 -- घर में खाना बनाने के दौरान मरौरी खास गांव में अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा कीमती सामान जल उसमें जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी गंगाराम की पत्नी शुक्रवार दोपहर के वक्त सिलेंडर पर खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मदद को दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में कपड़े, चारपाई, अनाज समेत हजारों की गृहस्थी जल गई। नुकसान के बाद पीड़ित परिवार का रोकर बुरा हाल है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.