आरा, फरवरी 6 -- शाहपुर,एसं। बहोरनपुर थाना क्षेत्र के श्याम बाबा बांध के समीप शुक्रवार को दो पक्षो के बीच खाना खाने के दौरान जमकर मारपीट की घटना हुई। इस दौरान आफरातफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन सूचना के घंटो बाद पुलिस नहीं पहुंच पाई। मारपीट में दर्जनों लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को निजी व सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जाता है कि मुंडन समारोह में बहोरनपुर के शिवपुर गंगा घाट पर गये थे। जहां से लौटने के दौरान खाली श्याम बाबा बांध पर चान्दा केवटिया बिहिया और ओझा पटी सेमरिया शाहपुर के लोग महिला पुरुष बच्चे बच्चियां समेत सभी लोग खाना अपने अपने लोगों को खिला रहे थे। तभी किसी बात को लेकर दोनों तरफ से कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट की घाटना हो गई। इसमें दर्जनों लोग घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.