गोपालगंज, फरवरी 22 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ चीनी मिल के समीप रविवार को मैट्रिक की परीक्षा देने आए कुछ परीक्षार्थी खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इसी बीच करीब तीन चार-युवक मौके पर पहुंच कर सभी परीक्षार्थी को रोककर गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगे। इस दौरान एक परीक्षार्थी को बेल्ट से जमकर पिटने के बाद चाकू का भय दिखाकर उसके पास रखे गए मोबाइल फोन को छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद जख्मी मैट्रिक के परीक्षार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ कर थाना लेकर पहुंची। जहां पूछताछ की जा रही है। साथ ही छीने गए मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि कटेया थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी छात्र अरविंद कुमार शहर में किराए का मकान लेकर मैट्रिक ...