समस्तीपुर, नवम्बर 17 -- खानपुर। 19 पंचायतों वाला खानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पैक्स के माध्यम से किसानों से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रबी फसल की खेती करने के लिए किसान औने पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों धान बेचने को विवश हैं। किसानों का कहना है कि एक नवंबर से ही पैक्स के द्वारा किसानों से धान खरीदारी की घोषणा की गईं है। लेकिन खानपुर प्रखंड में पैक्स के द्वारा किसानों से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। इस बाबत पूछे जाने पर कई पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि लोन नहीं मिलने के कारण किसानों से धान की खरीदारी शुरू नहीं हो पायी है। वहीं कई पैक्स अध्यक्ष ने इक्के दुक्के किसान से कुछ धान की खरीदारी कर सिर्फ खानापूरी कर दी है। उधर, बीसीओ धीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि खानपुर प्रखंड के शिवैसिंहपुर, ...