देहरादून, जनवरी 30 -- लक्सर। खानपुर कस्बे में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा की शुरुआत हुई है। ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक व क्षेत्रीय प्रबंधक उमानाथ ने फीता काटकर नई शाखा को शुरू किया। अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि हमारा भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। किसान परिवारों की मेहनत इसका मुख्य आधार है। इसीलिए सरकार भी किसानों को और अधिक सुविधाएं देकर आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने में उनकी सहायता कर रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक उमानाथ ने कहा कि इस बैंक में किसान अपना बचत खाता खोल सकेंगे। साथ ही बैंक से उन्हें खेती के लिए ऋण और बीमे की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। हरिद्वार जिले में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की यह 39वीं शाखा खुली है। जबकि राज्य में बैंक की कुल 297 शाखाएं हो गई हैं। इस अवसर पर डॉ. प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.