रुडकी, फरवरी 13 -- खानपुर ब्रह्मपुर गांव में पेयजल योजना चालू होने के बाद भी लोग पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। योजना का पुराना बोरिंग कम गहराई पर होने के कारण इसमें दूषित पानी आ रहा है। साथ ही टैंक छोटा होने से आधे परिवारों तक पानी पहुंच भी नहीं रहा है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को नए बोरिंग का प्रस्ताव भेजा है। खानपुर ब्रह्मपुर लक्सर विकासखंड की बड़ी पंचायत में से एक है। खानपुर गांव में करीब 650 परिवार रहते हैं। ग्रामीण राजेश कुमार, भूषण लाल, राजकुमार ने बताया कि खानपुर में करीब 15-20 साल पहले पीने के पानी के लिए पेयजल योजना चालू हुई थी। इसमें पानी के भंडारण का जो टैंक बना हुआ है, वह गांव की आबादी के लिहाज से कम क्षमता का है। इसलिए हर परिवार तक पानी नहीं पहुंच पाता है। नरेश कुमार, कर्ण पाल राहुल कुमार ने बताया कि जो मकान टैंक से दूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.