रुडकी, फरवरी 7 -- रुड़की, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी ने खानपुर के कुड़ी नैतवाला, बालावाली और कुड़ी भगवानपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। साथ ही स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में भाई गोपाल कुंडलीवाल, संदीप प्रधान, सुभाष मास्टर, अनुज चेयरमैन, संदीप बालावाली, देवेंद्र चौधरी, कुलदीप केहड़ा, चरण सिंह अकोढ़ा और दिनेश प्रधान गिद्दावली समेत कई ग्रामीण उपस्थित ...