रुडकी, फरवरी 3 -- शांतिकुंज की ओर से आयोजित की गई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025-26 में खानपुर के नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा प्रगति पंवार ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान पाया है जबकि, राजिया (12) ने सूबे में तृतीय स्थान और कामनी (11) ने लक्सर तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को इन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने तीनों छात्राओं के सम्मान में आयोजित समारोह की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हर साल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कराता है। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के बच्चे इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आए हैं। 2025-26 में आयोजित परीक्षा में प्रगति पंवार ने कक्षा 9 में उत्तराखंड टॉप किया है जबकि इसी कॉलेज की राजिया ने कक्षा 12 में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.