रामपुर, जनवरी 8 -- मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार और तमंचे लहराने का आरोप लगाया है। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिससे गांव में भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना क्षेत्र के गांव खानपुर-उत्तरी की है। गांव निवासी वाजिद हुसैन का आरोप है कि मस्जिद से नमाज अदा करके घर लौट रहे भतीजे सुऐब के साथ रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई। घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की गई। जिसमें उनकी भाभी फरजाना, भाई आमिर और भतीजे मोहम्मद तारिक के चोटें आईं हैं। उधर, दूसरे पक्ष के रिजवान अली का आरोप है कि उनके ममेरे भाई गांव में चल रहे उर्स के मेले से वापस लौट रहे थे तभी मस्जिद के सामने वाले चौराहे पर रंजिशन गाली-गलौज...