नई दिल्ली, मई 18 -- थायराइड ग्रंथि गले के पास मौजूद होती है जो हमारे शरीर के अंगों को सही तरीके से चलाने के साथ मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करती है। इस समस्या की मुख्य वजह अनहेल्दी खाना और तनाव भरी लाइफस्टाइल है। बीते सालों में ये एक कॉमन समस्या बन गई है, जिससे पुरुषों की अपेक्षा में महिलाएं ज्यादा पीड़ित हैं। थाइराइड लेवल को कंट्रोल करने के लिए खानपान में बदलाव जरूरी है। हाल ही में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार ने खान-पान की 5 चीजों को बदलकर थायराइड को ठीक किया है। जानिए किन चीजों को बदला।1) गेहूं को इन चीजों से बदला गेहूं में ग्लूटेन होता है, जो आपके पेट के लिए इसे पचाना और पर्याप्त पोषण को अवशोषित करना मुश्किल बनाता है। अमरनाथ (राजगिरा), शाहबलूत (सिंघाड़ा) और ज्वार ग्लूटेन-फ्री होने के साथ पोषण से भरपूर होते हैं। ये पेट के ...