लखनऊ, फरवरी 23 -- खानपान के तौर तरीकों से दांतों से संबंधित बीमारी बढ़ी हैं। लोग मुलायम वस्तुओं का सेवन अधिक कर रहे हैं। इससे दांत कमजोर हो रहा है। दांतों का विकास भी प्रभावित हो रहा है। यह जानकारी केजीएमयू दंत संकाय व अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के डीन (दंत संकाय) डॉ. शालीन चंद्रा ने दी। वह रविवार को सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज में दंत चिकित्सा संकाय के प्रास्थोडान्टिक्स विभाग में दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इंडियन प्रास्थोडान्टिक्स सोसाइटी की स्टेट कांफ्रेंस हुई, जिसमें 500 से ज्यादा डेंटल के डॉक्टर, शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. शालीन चंद्रा ने कहा कि दांतों के इलाज में आधुनिक तकनीक का विकास तेजी हो रहा है। कम दिनों में दांत प्रत्यारोपित किए जा रहे हैं। पूर...