बरेली, फरवरी 8 -- बहेड़ी। खानखाहे शेरिया के अल्हाज अच्छे मियां के पोते मौलाना मोहम्मद खालिद मियां शेरी का 45 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही इल्मी व दीनी और रूहानी हलकों में गम की लहर दौड़ गई। नगर के मोहल्ला शाहजीनगर लाइनपार निवासी मौलाना मोहम्मद खालिद मियां शेरी ने अपनी शुरू की पढ़ाई मदरसा अल-जामियातुल कादिरिया से की थी। इसके बाद उन्होंने मशहूर इस्लामी इल्मी तंज़ीम जामिया अशरफिया से फाजिलत की डिग्री हासिल की। रविवार को जैसे ही उनके इंतकाल की खबर लोगों को लगी तो गम की लहर दौड़ गई। उनके आखिरी दीदार के लिये उनके निवास पर भारी हुज़ूम उमड़ पड़ा। रविवार को इशा की नमाज के बाद उन्हें गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.