कौशाम्बी, नवम्बर 21 -- मंझनपुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक शुक्रवार को मंझनपुर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की। जबकि, संचालन सिद्ध शरण गुप्ता ने किया। बैठक में किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की, जिसमें खाद संकट सबसे गंभीर मुद्दा रहा। किसानों ने बताया कि समय पर खाद न मिलने से खेती प्रभावित होती जा रही है। वहीं, आवारा पशुओं द्वारा फसलों को उजाड़ने की समस्या भी बड़े पैमाने पर सामने आई। इसके अलावा किसानों ने धान की तौल न होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही केंद्रों पर तौल की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो किसान 25 नवंबर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बच्चा लाल प्रजापति, विजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.