देवघर, मार्च 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख कार्यालय कक्ष में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की विशेष बैठक वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ.राजन कुमार ओझा की अध्यक्षता में की गयी। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र देवघर द्वारा विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया कि कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर द्वारा किसानों को लाभान्वित करने के लिए कृषि कार्य से संबंधित उपकरण एवं पशुपालन से संबंधित उपकरणों का वितरण किया जाना है। इस संबंध में वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख ने कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया आगामी अप्रैल माह में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा खाद-बीज लाईसेंस के लिए प्रशिक्षण कराया जाना है। प्रशिक्षण के बारे में किसानों को वृहद पैमाने पर अवगत कराने के लिए सभी प्रखंड के बीटीएम, एटीएम ए...