भिंड, सितम्बर 8 -- एमपी के भिंड जिले के लहार कस्बे में सोमवार को सहकारी समिति से खाद लेने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने लाठियां चला दीं। इससे 3 से 4 किसान घायल हो गए। लाठीचार्ज से नाराज किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही लहार विधायक अंबरीश शर्मा मौके पर पहुंचे और अन्नदाता का पक्ष लेते हुए प्रशासन से सख्त लहजे में बात की। वहीं भिंड एसपी असित यादव ने दोषी प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। सोमवार को तीन दिन की छुट्टी के बाद जिलेभर की सहकारी समितियां खुलीं। लहार की वृहत्ताकार समिति पर सुबह 5 बजे से किसान खाद लेने पहुंच गए थे। दोपहर 2 बजे तक अचानक व्यवस्था बिगड़ गई। कर्मचारी वितरण संभालने में नाकाम रहे। भीड़ बढ़ने पर समिति प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। किसान धूप और उमस में लंबे समय से खड़े थे। पुलिस ने आदेश दिया कि सभी जमीन पर बैठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.