फतेहपुर, फरवरी 7 -- बहुआ, संवाददाता। सहकारी समितियों में खाद वितरण में मनमानी का सिलसिला अभी भी नहीं थम रहा है। सहकारी समिति बहुआ में तय दाम से अधिक वसूलने पर किसानों ने हंगामा किया। आरोप है कि सचिव प्राइवेट व्यक्ति को साथ रखकर खाद वितरण कराते हैं। जिसमें बड़े पैमाने पर मनमानी की जा रही है। वास्तवित किसानों पर नियम कानून और चहेतों को मनचाहा खाद मुहैया कराया जा रहा है। बहुआ सहकारी समिति में शुक्रवार को यूरिया का वितरित किया गया,जहां सचिव अपना प्राइवेट कर्मचारी रख कर वितरण करा रहा था जिसमें चहेतों क किसानों को एक आधार पर तीन या उससे अधिक बोरी खाद और अन्य किसानों को मात्र एक बोरी ही खाद दी जा रही थी। ओवर रेटिंग करके दी जा रही थी। वही सहकारी समिति में यूरिया 267 रुपए की खाद का मूल्य है जब की यहां पर 290 रुपए की दी जा रही थी, जिस पर किसान बहुआ...