बलरामपुर, जुलाई 31 -- आक्रोश महराजगंज तराई, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत लालपुर लैबुड्डी चौराहा पर स्थित कृषक सेवा केंद्र पर गुरुवार को जब किसान खाद लेने पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। इसे देख किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने आक्रोशित होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों से बात कर खाद का वितरण शुरू कराया। गुरुवार को लालपुर लैबुड्डी कृषक सेवा केंद्र पर खाद लेने पहुंचे। केंद्र बंद मिलने पर किसान घंटों तक इंतजार करते रहे। जिसके बाद किसानों मे आक्रोश व्याप्त हो गया। कृषक केंद्र के बिक्री बोर्ड पर 220 यूरिया अंकित हुआ मिला। किसान श्याम बिहारी मिश्र, दीपक शुक्ला, सीपी वर्मा, कप्तान, राधे श्याम, रामू यादव, सूरज, अर्जुन वर्मा, पवन, सुधई प्रजापति, अशोक कुमार ने आरोप...