गढ़वा, अगस्त 26 -- कांडी, प्रतिनिधि। पुलिस ने बीडीओ राकेश सहाय के आवेदन पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर एफआईआर दर्ज किया है। थाना प्रभारी असफाक आलम ने बताया कि उक्त मामले में खाद विक्रेता संजय कुमार प्रसाद के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। मालूम हो कि रविवार को प्रखंड के दौरे पर आए एसडीएम संजय कुमार ने कांडी बाजार में एक खाद विक्रेता आयुष खाद बीज भंडार का औचक जांच कर लगभग 250 बैग कालाबाजारी के लिए रखे गए यूरिया खाद को जब्त किया था। उसके बाद बीडीओ को उक्त दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया गया था। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। अगर कहीं खाद मिल भी रहा है तो सरकारी रेट 266 के स्थान पर 1000 रुपया प्रति बैग के दर से मिल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.