मैनपुरी, नवम्बर 29 -- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को ट्रांजिट हॉस्टल में जन-सुनवाई के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डीएपी मौजूद रहे व इन्हें निर्धारित मूल्य पर किसानों को उपलब्ध कराया जाए। कालाबाजारी व ओवर-रेटिंग करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पर्यटन मंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले तथा धान-बाजरा बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। समर्थन मूल्य पर की गई खरीद का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से समयबद्ध रूप से किसानों के खातों में भेजा जाए। शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। कोई भी प्रार्थना-पत्र अनावश्यक रूप से लं...