रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन अभियान चलाया। टीम ने काशीपुर और पंतनगर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। वहीं पंतनगर में एक मिष्ठान भंडार से मावा का नमूना और एक फुटकर विक्रेता से भुजिया नमकीन का नमूना लिया गया। काशीपुर में डीएन मावा प्रतिष्ठान से मावा, टू हेल्थ प्रतिष्ठान से प्रोटीन पाउडर और अन्य दुकान से अरहर दाल का नमूना संग्रहित किया गया। कुल पांच नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त एवं अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि जांच रिपोर्ट में यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...