देवरिया, जून 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (आईजीआरएस) पर की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बनकटा ब्लॉक के वितरोली गांव स्थित मिठाई निर्माण इकाई पर आकस्मिक छापेमारी की। अधोमानक मिली 35 किलो मिठाई को नष्ट करा दिया गया। पूरी कार्रवाई शिकायतकर्ता की उपस्थिति में हुई। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में व्यापक गंदगी व अनेक खामियां पाई गईं। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान को सुधार करने की सूचना जारी की गई। निरीक्षण के दौरान लगभग 35 किलोग्राम छेना मिठाई व लालमोहन को खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके अतिरिक्त परिसर में रखी गई सैंडविच मिठाई व खोवा का विधिक नमूना संग्रहित कर परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। इस अवसर पर सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.