चम्पावत, मार्च 9 -- पाटी और खेतीखान में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से होली त्यौहार को देखते हुए छापेमारी की गई। इस दौरान विभाग ने जांच के लिए खोया, मिठाई, बेसन के सैंपल लिए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाटी में एक जनरल स्टोर से आठ पैकेट खराब बिस्कुट, एक्सपायरी मिठाई के सात पैकेट मिले। जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि अपने दुकान में उच्च गुणवत्ता का सामान ही बेचे। इसके साथ ही मिठाई में रंगों का प्रयोग कम करने, सफाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान टीम में अभिहीतअधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, दिनेश फर्त्याल, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.