देहरादून, जनवरी 9 -- रुड़की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय शुक्रवार सुबह खंजरपुर में दूध का कारोबार करने वाले डेरी में मिलावटी पनीर बनाने की सूचना पर प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर निर्मित पनीर लगभग एक कुंतल के करीब डीप फ्रीजर में रखी पायी गई। कारोबारी साजिद अली पुत्र इरफान अली ने बताया की मेरे द्वारा दूध से पनीर बनाया जाता है। जांच में मौके पर कोई संदिग्ध पदार्थ यथा रिफाइन स्किम्ड मिल्क नहीं मिला। इसके बाद टीम ने मौके पर दो पनीर के सैंपल राज्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...