उरई, फरवरी 20 -- उरई। होली पर खोवा में मिलावटखोरी रोकने को खाद्य सुरक्षा टीम ने खोवा की भट्ठियों पर छापा मारा। यहां से खोवा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में खोवा भट्ठियों पर छापामारी से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। होली को देखते हुए व शासन के निर्देशानुसार जनपद की तहसीलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मार कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ खोया, मिश्रित दूध के नमूने लिए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार व सहायक आयुक्त खाद्य डॉ जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जालौन तहसील के ग्राम टिकरी स्थित रामदत्त मिश्रा की खोया भट्टी से खाद्य पदार्थ खोवा का नमूना लिया। इसके बाद श्याम हरि की भट्टी से...