शामली, मार्च 7 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने होली पर्व को लेकर मिलावट खोरी को लेकर चैकिंग अभियान चलाया जिसके चलते खाद्य पदार्थो के नमूने लिए गए साथ ही मिलावट का 22 किलोग्राम मावा नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामली विनोद कुमार राय के नेतृत्व में छापामार दल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुए आज जिले में विशेष अभियान चला कर जांच हेतु नमूने संग्रहीत किये गये। इस दौरान कैराना तहसील के गांव भूरा स्थित परवेज राटी पुत्र एजाज हसन की निर्माणशाला से मावा, क्रीम तथा वनस्पति का एक-एक नमूना संग्रहीत किया गया। मौके पर वनस्पति मिला 22 किलोग्राम मावा नष्ट कराया गया। थानाभवन स्थित आकाश कुमार की दुकान से बेसन (खुला) का नमूना संग्रहीत किया गया। छापामार दल द्वारा कैराना नगर पालिका स्थित जिन्दा पुत्र कामिल से घी का नमूना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.