गुमला, जून 26 -- गुमला, संवाददाता। मानसून में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ राजीव नीरज, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता, सीओ हरीश कुमार और जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो ने किया। निरीक्षण के दौरान शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स,ढाबों और होटल का गहन परीक्षण किया गया।खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण पद्धति और स्वच्छता की स्थिति की जांच के दौरान कई स्थानों पर लापरवाही पाई गई। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चूल्नी रेस्टोरेंट पर 10हजार, फन एंड फूड और जायसवाल ढाबा पर पांच-पांच हजार और फूड वेली ढाबा पर दो का जुर्माना लगाया। वहीं कृष्णा लाइन होटल, होटल राज,...