रांची, फरवरी 24 -- रांची, संवाददाता। होली को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कुल 9 प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई, जिस पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा-69 के तहत जुर्माना लगाया गया। पंजीकृत दुकानों को खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस और पंजीकरण) विनियमन, 2011 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। जांच टीम ने संचालकों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सुधार नहीं होने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्...