संतकबीरनगर, मार्च 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर दूध का दो और एक नमकीन का सैंपल संकलित किया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला में भेज दिया गयाहै। जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सतीश कुमार के निर्देशन में जिले में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने व आम जनमानस को सुरक्षित दुग्ध, दुग्ध पदार्थ व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के अभियान का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम ने जिले के अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दो दूध के सैंपल व एक नमकीन का सैंपल संकलित किया गया। तीनों नमूनों को जांच के लिए प्रदेश स्तरीय प्रयोगशाला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.