देवरिया, अक्टूबर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को देखते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसमें सोमवार को जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य नमूने संग्रहित किए गए। पुरवा चौराहा स्थित मिठाई निर्माण कारखाना का निरीक्षण कर टीम ने प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के संबंध में सुधार सूचना जारी की। निरीक्षण के दौरान देशी घी, खोया एवं छेना मिठाई के एक-एक नमूने लिए गए। मिलावट की आशंका के आधार पर 14 किलोग्राम देशी घी जब्त किया गया। वहीं शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित मिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। अब तक के अभियान में 15 छापेमारी कार्रवाइयों में 22 नमू...