धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) धनबाद तथा सीआईटीयू कामकाजी महिला उपसमिति धनबाद ने जिला परिषद मैदान से स्वाधीनता, समानता, नारी मुक्ति नारे के साथ रैली निकालकर रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर प्रर्दशन किया। घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बलात्कार एवं कुरीतियों पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही महंगाई पर रोक, दवा एवं खाद्य वस्तु पर सरकार जीएसटी बंद करने की मांग की। मौके पर काबेरी अड्डे, मीरा सिंह, रेखा मुखर्जी, अनिता महतो, ललिता मोदी, सोरीबाला मोदी, सुषमा मोदी, रानी मिश्रा, सविता देवी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.