बरेली, फरवरी 21 -- सेंथल। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में दो दुकानों से नमूने लिए। शनिवार को खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में छापेमारी कर मुख्य मार्ग पर स्थित मिठाई की दुकान से गुजिया और एक डेयरी से पनीर का सैंपल लिया। खाद्य विभाग की छापामारी की खबर मिलते ही दुकानदार शटर गिराकर मौके से चले गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, पीके राय, गीता त्रिपाठी, खाद्य निरीक्षक तेज बहादुर थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि दो दुकानों से नमूने लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...