संभल, फरवरी 22 -- कस्बा रजपुरा में शुक्रवार देर शाम खाद्य विभाग की टीम ने परचून की दुकानों पर अचानक छापेमारी कर दी। टीम के पहुंचते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने शटर गिरा दिए और मौके से खिसक गए। खाद्य विभाग की टीम ने दो दुकानों पर कार्रवाई की। टीम सबसे पहले दयाशंकर किराना स्टोर पहुंची, जहां अरहर की दाल पर पॉलिश लगी होने की आशंका पर उसका सैंपल लिया गया। इसके बाद टीम ने उस्मान किराना स्टोर से मिर्च पाउडर की थैली और पापड़ का सैंपल जांच के लिए सील किया। कार्रवाई के दौरान दोनों दुकानों में गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग की टीम ने बताया कि लिए गए सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.