सहारनपुर, जुलाई 30 -- सहारनपुर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में "प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना: उत्तर भारत के परिप्रेक्ष्य से" विषय पर एक क्षेत्रीय सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार के दौरान आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण राजीव सिंघल एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और मुख्य अतिथि चिराग पासवान से भेंट कर सहारनपुर की खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की वर्तमान स्थिति व विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सहारनपुर आने का औपचारिक निमंत्रण भी प्रदान किया। इस पर चिराग पासवान ने आश्वस्त किया कि बिहार विधानसभा चुनावों के उपरांत जब भी आमंत्रण मिलेगा, वे सहारनपुर अवश्य आएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.