संतकबीरनगर, मार्च 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड द्वितीय सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को होली पर्व के दृष्टिगत शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेहदावल के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर सात नमूने संग्रहीत किए गए। संकलित नमूनों में कचरी से लेरक खाद्य तेल तक शामिल है। साहायक आयुक्त द्वितीय ने बताया कि छापे के दौरान एक नमूना कचरी का सील किया गया है। इसके अलावा एक नमूना तेल का, तीन नमूने बेसन के, एक नमूना कराची हलवा का व एक नमूना नमकीन का संग्रहीत किया गया। सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.