फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- कायमगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों को व्यावहारिक बनाने और व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए तहसील में मांग उठाई। व्यापारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान नियमों की आड़ में छोटे व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। मंगलवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता व जिलाध्यक्ष मनोज कौशल समेत दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहाँ व्यापारियों ने कहा कि वर्तमान में 12 लाख रुपये तक के टर्नओवर पर रजिस्ट्रेशन की सीमा महंगाई के दौर में बहुत कम है। इसे बढ़ाकर 40 लाख रुपये किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग कि पैकिंग वाले सामान में मिलावट मिलने पर केवल निर्माता कंपनी को दोषी माना जाए, न कि फुटकर या थोक व्यापारी को। क्योंकि दुकान...