मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के बतरौल (नरियार) गांव में खाद्यान्न वितरण में धांधली बरतने का विरोध करने पर डीलर ने उपभोक्ता सन्नी कुमार की पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। परिजनों ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित सन्नी कुमार ने डीलर कविता देवी और उसके पति बालेन्द्र सहनी को आरोपित किया है। आरोप है कि वह जनवरी माह राशन उठाने डीलर की दुकान पर गया था। उसे पांच किलो राशन कम दिया जा रहा था। तब उसने अपनी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा, जिससे गुस्साए दोनों आरोपियों ने खींच कर घर के अंदर ले गए और मोबाइल फोन छीनने बाद पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे उसके परिजनों ने बचाकर घर ले गए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...