देवरिया, मार्च 25 -- पथरदेवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। खाद्यान्न की कालाबाजारी करना एक कोटेदार को महंगा पड़ गया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कोटे की दुकान को पड़ोस के एक गांव से अटैच कर दिया गया है। बीते फरवरी माह में बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलवाबर के रहने वाले कुछ कार्डधारकों ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव के उचित दर विक्रेता(कोटेदार) के द्वारा बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी की जाती है। साथ ही हर यूनिट पर कुछ खाद्यान्न काटकर कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है। इसकी जांच जिला पूर्ति अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक पथरदेवा राघवेंद्र सिंह को सौंपी। कुछ दिन पहले पूर्ति निरीक्षक ने दुकान पर आवंटित खाद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.