रांची, जनवरी 24 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड राज्य खाद्य निगम, रांची के जिला प्रबंधक ने बुंडू के पूर्व सहायक गोदाम प्रबंधक रवीन्द्र बड़ाइक को नोटिस जारी किया है। नोटिस के माध्यम से रवीन्द्र बड़ाइक को निर्देश दिया गया है कि वे खाद्यान्न की इस कमी के बदले कुल 9,08,302 रुपये और 68 पैसे 24 घंटे में विभाग के बैंक खाते में जमा करें। समय पर राशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा 19 जनवरी 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि बुंडू गोदाम के प्रभार हस्तांतरण (चार्ज लेने-देने) के दौरान अनाज की भारी कमी पाई गई थी। जांच के अनुसार, गोदाम में 17.94 क्विंटल चावल और 159.12 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। इसके अलावा, स्टॉक रजिस्टर में 50 क्विंटल चावल चोरी होने की बात भी दर्ज की गई थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि गोद...